September 10, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

3 अगस्त, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 03 अगस्त 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- गुरुवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

ंंशक संवत -1945

अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)

गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)

ऋतु – वर्षा

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- द्वितीया

नक्षत्र – धनिष्ठा

योग – सौभाग्य

करण- तैतिल

दिशा शूल- दक्षिण दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:25

🌞पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में 

🌺आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) सम्पत्ति सोमवार प्रातः 7:55 ।

🌹आने वाला व्रत:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – शुक्रवार ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻

        नकुल की पत्नी का नाम करेणुमती था ।

🌚 राहु काल:- दिन के 1:44 से 3:24 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

जिनका स्वभाव अच्छा होता है उन्हें कभी प्रभाव दिखाने की जरूरत नहीं होती है ।

3 अगस्त का राशिफल—-

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए राहत पूर्ण रहने वाला है नौकरी व्यापार में दिन लाभप्रद रहेगा। नए नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए मान सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। भई बहनो का सहयोग प्राप्त होगा।मित्रों के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा ।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। भाई बहन से छोटा मोटा मनमुटाव हो सकता है । पड़ोसियों से फ़िज़ूर के वाद विवाद से बचें , क्रोध पर नियंत्रण रखे ।

मिथुन राशि

आज का दिन भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। आज पूरा दिन सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होगी शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आय वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क राशि

आज के दिन मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें।

सिंह राशि

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है जिसके चलते तनाव महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी उधार दिया पैसा अटक सकता है। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करने से बचें सोच समझकर ही कोई फैसला लें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी व स्वास्थ्य लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके भरपूर आत्मविश्वास से सभी प्रभावित होंगे, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज असमंजस्य की स्थिति में कोई निर्णय न लें अन्यथा पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके फेवर में होंगे। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है, फल अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक राशि

आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी।

धनु राशि

आज का दिन शुभ और फलदायी होगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रह सकती है। कार्य सफल होने पर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं और तरक्की की भी संभावना है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करें। छात्रों को परिश्रम अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है ।

कुंभ राशि

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी।

मीन राशि

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान मैं सावधानी बरतें।

Leave a Comment