मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित बेरीपड़ाव के श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में मां महालक्ष्मी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने पूजा-अर्चना के दौरान राज्य की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी से उत्तराखंड में शांति, समृद्धि और विकास का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं प्रदेश की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सांसद श्री अजय भट्ट, सांसद श्री अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के विकास के साथ-साथ जनकल्याण और प्रदेश की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

