22 जुलाई, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch horoscope punchang rashifal
July 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

22 जुलाई, सोमवार का पंचांग और राशिफल

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक:- 22 जुलाई 2024

दिन:- सोमवार 

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – वर्षा

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – श्रावण

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- प्रतिपदा 

नक्षत्र – श्रवण

योग – प्रीति

करण- कौलव

दिशा शूल- पूर्व दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:20

🌑सूर्यास्त:- 6:48

🌞पाक्षिक सूर्य- पुष्य नक्षत्र  में ।

🌷आज का व्रत व विशेष:- मैथिल नव वर्ष, सोमवारी व्रत व पंचक (भदवा) आरंभ रा. 12:51 उपरांत ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻🌸

  श्रावण मास में साग नहीं खाना चाहिए ।

🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:01 से 8:42 बजे तक ।

      🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

सुख हो लेकिन शांति न हो तो समझना कि आप सुविधा को गलती से सुख समझ रहे हैं ।

22 जुलाई का राशिफल—–

मेष 

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ 

आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन 

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आज या कल ले सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह 

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र-भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या 

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला 

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु 

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र के आप शिकार हो सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट प्रतीत होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

मकर 

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील या बड़ा काम आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के लोग आपके अनुकूल रहेंगे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

Related posts

Ganesh Chaturthi 2023 गणेशोत्सव : आज गणेश चतुर्थी पर बन रहा शुभ संयोग, देशभर में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की हुई शुरुआत

admin

14 जनवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Women Reservation Bill Passed PM Modi Meet welcome Photo Women MP’s : नारी शक्ति वंदन बिल दोनों सदनों से पारित होने के बाद महिला सांसदों ने पीएम मोदी के साथ खिंचवाई फोटो

admin

Leave a Comment