Himachal constable recruitment हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को थोड़ा और करना होगा इंतजार, सुखविंदर सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को किया स्थगित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Himachal constable recruitment हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को थोड़ा और करना होगा इंतजार, सुखविंदर सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को किया स्थगित

हिमाचल प्रदेश में जो युवा पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सरकार ने विधानसभा बजट के चलते पुलिस भर्ती परीक्षा फिलहाल टाल दी है। रविवार 9 मार्च यानी आज हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिला शिमला में पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2025 की शुरुआत के कारण लिया गया है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से शिमला के पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के चलते शिमला जिला में निर्धारित तिथियों पर परीक्षा आयोजित कर पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में इस परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। बता दें, हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में यह परीक्षा पहले ही हो चुकी है जबकि शिमला जिले के लिए यह परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन अब विधानसभा सत्र के चलते इसे टाल दिया गया है।

Related posts

आज “गुरु-शिष्य” के पवित्र रिश्ते का दिन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने गुरुओं को किया वंदन

admin

INDIA Won Asia Cup पाकिस्तान को एशिया कप में हराकर खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को दी बधाई

admin

दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सरकारों को 24 घंटे का दिया समय

admin

Leave a Comment