Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

Champions Trophy IND Vs NZ Won India : न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना चैंपियन, टीम इंडिया ने यह टूर्नामेंट 12 साल बाद जीता, इस बार चौका लगाकर जीत हासिल की, देखिए वीडियो


दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने 12 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता है। ये तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और इसी के साथ वह सबसे ज्यादा बार ये टूर्नामेंट जीतने वाली टीम भी बन गई है। भारत ने साल 2002, 2013 और अब 2025 में ये ट्रॉफी जीती है। 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाए।रन चेज में श्रेयस (48 रन), केएल राहुल (नाबाद 34 रन), अक्षर पटेल (29 रन) का अहम रोल रहा।

गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर गेम इंडिया के पाले में ला दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड से सबसे ज्यादा स्कोर डेरिल मिचेल (63 रन) का रहा। इसी के साथ रोहित ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीता था। रोहित से पहले धोनी की कप्तानी में भारत ने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया था और अब भारत ने यही काम किया है।

Leave a Comment