बिहार में आपराधिक मंत्री को लेकर घमासान, नीतीश सरकार पर "हिंदी फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने किया करारा प्रहार", देखें Video - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

बिहार में आपराधिक मंत्री को लेकर घमासान, नीतीश सरकार पर “हिंदी फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने किया करारा प्रहार”, देखें Video

अभी कुछ दिनों पहले तक बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीच गठबंधन की सरकार चल रही थी । लेकिन एक सप्ताह पहले अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाला बदलते हुए भाजपा से दोस्ती छोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली है। ‌ 3 दिन पहले 16 अगस्त को बिहार में मंत्रिमंडल का गठन भी हो गया है। ‌मंत्रिमंडल गठन के बाद से ही भाजपा नीतीश सरकार पर आपराधिक मंत्रियों के शपथ लेने पर आरोप लगा रही है। ‌बता दें कि बिहार में जेडीयू और आरजेडी की सरकार में कई मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का आरोप है। उन्हें बिहार में कृषि मंत्री बनाया गया है। उन पर सरकार का ही करोड़ों रुपया बकाया है। वहीं आरजेडी एमएलसी कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाया गया है, जिस दिन कार्तिकेय सिंह शपथ ले रहे थे उसी दिन अदालत ने उनके खिलाफ कोर्ट में हाजिर होने के लिए वारंट भी जारी किया था। ‌ इन दोनों के अलावा भी कई मंत्रियों पर केस दर्ज है। ‌भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी मुख्यमंत्री नीतीश से इन मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। ‌इसी को लेकर बिहार भाजपा ने आज सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की साल 1984 में आई फिल्म “इंकलाब” का एक वीडियो जारी करते हुए तंज कसा है। अमिताभ बच्चन की फिल्म का ये वीडियो बिहार बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार को ट्वीट किया गया है। दो मिनट 18 सेकेंड का वीडियो है। फिल्म के एक सीन में अमिताभ अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का आपराधिक इतिहास बता रहे हैं। हर विभाग और उसके मंत्रियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीट करने के साथ ही बिहार बीजेपी ने लिखा है, बिहार मंत्रिमंडल का सरल शब्दों में संक्षिप्त परिचय। घबराने की बात नहीं है, इस सरकार ने अपनी-अपनी विधा में विशारद लोगों को उनकी योग्यतानुसार ही मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है । फिलहाल नीतीश सरकार अपने दागी मंत्रियों से लगातार घिरती जा रही है।

Related posts

दुखद हादसा: यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग में हुए लैंडस्लाइड में जौनपुर के पिता-बेटी की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक, वीडियो

admin

VIDEO PM modi Return to Delhi Speech : तीन देशों की यात्रा खत्म कर दिल्ली लौटे पीएम मोदी का भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

admin

Delhi deputy CM Manish sisodiya arrest राजधानी में चढ़ा सियासी पारा : दिल्ली में सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment