यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस ट्रांसफर सूची में खास तौर पर 2019, 2020 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इससे पहले बुधवार को भी 21 प्रशिक्षु आईएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे।

जारी आदेश के मुताबिक, सागर जैन को सहारनपुर से स्थानांतरित कर प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल भेजते हुए एएसपी दक्षिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच में एएसपी नगर नियुक्त किया गया है, जबकि विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में एएसपी नगर के पद पर तैनात किया गया है।

इसी क्रम में अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर में एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। टि्विंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। लिपि नागयाच को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी के रूप में तैनात किया गया है।

इसके अलावा, राजकुमार मीना को प्रयागराज से मिर्जापुर में एएसपी नक्सल, ऋषभ रुनवाल को लखनऊ से सोनभद्र में एएसपी नक्सल की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ में एएसपी नगर पूर्वी बनाया गया है।

वहीं डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से जालौन में एएसपी के पद पर भेजा गया है और मयंक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण नियुक्त किया गया है। शासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

21 प्रशिक्षु आईएएस का ट्रांसफर
यूपी में बुधावार को भी 21 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का तबादले किए गए थे। मीडिया खबरों के मुताबिक, 2025 बैच के अधिकारियों को प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति के बाद सहायक मजिस्ट्रेट और सहायक कलेक्टर के रूप में अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया। तैनाती 17 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी और राज्य प्रशासन में नए अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करेगी।

Related posts

यूपी में महिलाओं की नाइट ड्यूटी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

admin

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकराए, चार लोगों की मौत, 25 घायल

admin

यूपी में भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार से कहा, ‘जनता नाराज’ है

admin

Leave a Comment