शिक्षकों की निकली बंपर भर्ती, हिंदी-संस्कृत के साथ अन्य विषयों के 11 हजार से अधिक भरे जाएंगे पद, आवेदन शुरू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

शिक्षकों की निकली बंपर भर्ती, हिंदी-संस्कृत के साथ अन्य विषयों के 11 हजार से अधिक भरे जाएंगे पद, आवेदन शुरू

अगर आप शिक्षा क्षेत्र में जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपके लिए आया है सुनहरा अवसर। ‌ आप तैयार हो जाइए शिक्षकों की निकली बंपर भर्ती में आवेदन करने के लिए। ‌ बता दें कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने दो चरणों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पहले फेज में संस्कृत, हिंदी और फिजिकल एजुकेशन के 4,619 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं इस भर्ती के दूसरे फेज में टीजीटी आर्ट और तेलगु टीचर के 6720 पदों पर भर्ती की जाएगी।  सीएमओ ओडिशा ने ट्वीट कर इस विषय में जानकारी दी उन्होंने लिखा कि सीएम के निर्देशानुसार ओडिशा स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत शिक्षकों के 11,400 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2022 तक पूरी होने की उम्मीद है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि अधिक संख्या में उम्मीदवार इन इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकें, परीक्षा और भर्ती नियमों में संशोधन किया गया है। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 3462 अतिरिक्त शिक्षण पदों की स्वीकृति दी गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी ओडिशा सरकार ने शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए 6,131 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी।

Related posts

सपा वालों ने नोएडा को बनाया था अपनी लूट का एटीएम : प्रधानमंत्री मोदी

admin

कोरोना के मरीजों और होम आइसोलेशन को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

admin

केंद्र की “अग्निपथ स्कीम” पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना ने भी अग्निवीरों के लिए जारी किए बयान

admin

Leave a Comment