Kashi जगमग काशी : देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाटों पर जलाए गए 25 लाख दीये, देश और विदेशों से हजारों से श्रद्धालु  पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश धर्म/अध्यात्म राजनीतिक

Kashi जगमग काशी : देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाटों पर जलाए गए 25 लाख दीये, देश और विदेशों से हजारों से श्रद्धालु  पहुंचे





दीपावली के बाद काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है। शुक्रवार को वाराणसी में देव दिवाली मनाई जा रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की। उनके दीप जलाने के साथ शुरू भव्य आतिशबाजी हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मंदिरों में 25 लाख दीये जगमगा रहे हैं। 8 घाटों पर करीब 60 मिनट तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। आसमान सतरंगी नजर आया। लेजर शो ने सबका मन मोह लिया।वाराणसी के घाटों पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान गंगा में क्रूट और नाव पर बैठे पर्यटक भव्य देव दीपावली के उत्सव का लुत्फ उठाते रहे। काशी की देव दीपावली देखने के लिए दुनिया भर से लोग काशी पहुंचे हैं। देव दिवाली देखने इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान आए। अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे हैं।

Related posts

देश में दो और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बार चार्जिंग से 110 किलोमीटर तय करेगी सफर

admin

24 अगस्त, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

1 फरवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment