देश में दो और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बार चार्जिंग से 110 किलोमीटर तय करेगी सफर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech राष्ट्रीय

देश में दो और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बार चार्जिंग से 110 किलोमीटर तय करेगी सफर

दुनिया के तमाम देशों के साथ अब हमारे देश में भी सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन तेजी के साथ दिखने लगे हैं। आने वाले कुछ वर्षों में दो पहिया से लेकर चार पहिया तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की भरमार होगी। ‌इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती रफ्तार देश में तेजी के साथ बढ़ रहे वायु प्रदूषण को भी रोकने में सहायक है। इसके साथ यह किफायत का भी सौदा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले कुछ महीनों से देश में ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। अब इसी कड़ी में दो और स्कूटर इलेक्ट्रिक लांच किए गए हैं। ‌ आइए जानते हैं इन दो स्कूटरों के बारे में। भारतीय इलेक्ट्रिक वीकल निर्माता कंपनी Poise Scooters ने भारत में दो नए ब्रैंड न्यू स्कूटर लॉन्च किए हैं। इन दोनो स्कूटर्स को कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी के साथ लॉन्च किया है यानी इनकी बैटरी को आसानी से रिमूव करके कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। जिससे राइड करने वाली व्यक्ति को चार्जिंग की समस्या का सामना न करना पड़े। कंपनी ने Poise NX-120 और poice Grace नाम से दो स्कूटर लॉन्च किए हैं। इन स्कूटर्स की कीमत क्रमश: 1,24,000 रुपये और 1,04,000 रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम कर्नाटक हैं। कंपनी का दावा है कि उसके पॉइज ग्रेस और एनएक्स-120 स्कूटर में लीथियम-आयन-बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर कम से कम 110 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है। बता दें इन स्कूटरों की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के बेंगलुरु में स्थित यशवंतपुर के आधुनिक प्लांट में किया जा रहा है।

Related posts

PM Modi In Bihar पीएम मोदी ने बिहार के पूर्णिया में 40,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

admin

मेटफार्मिन का नया खुलासा: अब दिमाग पर असर, अल्जाइमर में भी उम्मीद की किरण

admin

Rahul Gandhi Modi Surname Supreme Court : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अभी कुछ दिन और करना होगा इंतजार, मोदी सरनेम केस में अब 4 अगस्त को होगी सुनवाई

admin

Leave a Comment