उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 99 करोड़ रुपये की योजनाओं को दी स्वीकृति - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 99 करोड़ रुपये की योजनाओं को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, परिवहन, बिजली और बुनियादी ढांचे से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 99 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सबसे बड़ी स्वीकृति राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को दी गई है। मुख्यमंत्री ने गोल्डन कार्ड योजना के सुचारू संचालन और लंबित देयकों के भुगतान के लिए 75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के लिए 3.68 करोड़ रुपये, देहरादून के धौरणखास में 150 केएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट और साइट डेवलपमेंट के लिए 2.73 करोड़ रुपये तथा हरिद्वार के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए 9.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। रुद्रप्रयाग कोषागार भवन के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण के लिए भी 38.06 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता देते हुए चम्पावत के ककराली-टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी होंगे। वहीं यमकेश्वर में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को ‘बीटल्स स्ट्रीट’ के रूप में विकसित करने के लिए 85.74 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। डीडीहाट, धारचूला और लोहाघाट में सड़क, पैदल मार्ग और मंदिर सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को भी वित्तीय मंजूरी मिली है।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत के जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली में ओपन जिम निर्माण के लिए 99.44 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही भीमताल के ओखलकांडा स्थित कैडाकोट बुग और धारी के मौनीबाग आश्रम में धर्मशालाओं के निर्माण को मंजूरी दी गई है। कपकोट की सरयू वैली और शामा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये तथा पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके अलावा ग्रामीण निर्माण विभाग के तहत सड़क और ट्रस पुल परियोजनाओं के लिए पहली किस्त के रूप में 1.37 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें चमोली के गोखमल्ला में पैदल पुलिया, देवाल-मुंदोली-वाण-भराण मोटर मार्ग के सुधारीकरण और पौड़ी के यमकेश्वर क्षेत्र में सतेड़ (खासन) नदी पर स्टील ट्रस पैदल पुल के निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

Related posts

बड़ी खबर: बाबा अमरनाथ की गुफा के पास हुआ बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई सैलाब में बह गए, रोकी गई यात्रा, देखें वीडियो

admin

उत्तराखंड : 13 वीरांगनाओं को मां नंदा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया

admin

Padma Awards गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और हिमाचल प्रदेश के कृषि वैज्ञानिक का भी नाम, देखें पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment