देहरादून के विकास को नई रफ्तार, हरियाली और आवास योजनाओं पर एमडीडीए का फोकस,अगले महीने से मिलेंगे पीएम आवास, परिवारों का सपना होगा पूरा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून के विकास को नई रफ्तार, हरियाली और आवास योजनाओं पर एमडीडीए का फोकस,अगले महीने से मिलेंगे पीएम आवास, परिवारों का सपना होगा पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन और सुनियोजित शहरी विकास के विजन को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। बुधवार को एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और अवैध निर्माण पर सख्ती, दोनों प्राथमिकताएं रहेंगी।

सहस्त्रधारा रोड स्थित सिटी फॉरेस्ट का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष ने इसे प्रदेश के प्रमुख शहरी पार्कों में विकसित करने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने पुराने ट्री हाउस के नवीनीकरण, पैदल मार्गों के सौंदर्यीकरण, फूलों के पौधे लगाने और नदी किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में आकर्षक लोटस फाउंटेन और भारत माता मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा।

आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि यह परियोजना रिकॉर्ड समय में तैयार हुई है और जुलाई माह से लाभार्थियों को आवासों का कब्जा दिया जाएगा। उन्होंने पार्किंग क्षेत्र को कवर करने तथा जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याएं न उत्पन्न हों।

धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 15 टावरों में से 10 टावरों का कार्य पूरा हो चुका है। यहां 30 जुलाई से लाभार्थियों को आवासों का पजेशन दिया जाएगा। परियोजना की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया है।

सहस्त्रधारा रोड पर जमा ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को लेकर भी एमडीडीए सक्रिय है। इसके लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उद्देश्य कचरे को समस्या नहीं, बल्कि उपयोगी संसाधन में बदलना है।

यमुना तट पर विकसित हो रहे कालसी घाट का कार्य भी अंतिम चरण में है। इसका लोकार्पण जुलाई में प्रस्तावित है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट पर मजबूत सुरक्षा चेन लगाने और आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आधुनिक शहरी सुविधाओं के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएंगी और अवैध निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। आवासीय क्षेत्रों में ड्रेनेज, ग्रीन बेल्ट और पार्किंग सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर और व्यवस्थित जीवनशैली उपलब्ध कराई जा सके।

Related posts

ट्रेनी आईएएस अफसरों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने बताए अपने राजनीति और जिंदगी के एक्सपीरियंस

admin

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति 4 मार्च को दिल्ली में करेंगी सम्मानित, सीएम धामी ने दी बधाई

admin

वैष्णो देवी की तर्ज पर अब चार धाम में भी श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधा

admin

Leave a Comment