रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि



केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ और पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related posts

दर्शन के साथ मौसम का भी आनंद, उत्तराखंड में चार धाम यात्रियों का बर्फबारी कर रही स्वागत

Editor's Team

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शिक्षा निदेशालय मारपीट प्रकरण में मांगी सार्वजनिक माफी, बोले- ‘घटना पर गहरा खेद’

admin

चार धाम में हजारों श्रद्धालु फंसे, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा 

admin

Leave a Comment