Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

गुजरात में गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, पीएम मोदी के संबोधन के बाद निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह करीब नौ बजे वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वह ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए देशवासियों को सामूहिक संकल्प दिलाएंगे।

प्रधानमंत्री का संबोधन गुजरात में यात्रा के लिए निर्धारित प्रारंभिक स्थलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय नेता ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों और महानगर क्षेत्रों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने की तैयारी की है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी गांधीनगर जिले के रूपाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सरकार के मुताबिक, 17 सितंबर से शुरू हुई राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन सात अक्टूबर को गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होगा। वडनगर में ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment