प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार



कर्नाटक के प्रसिद्ध संत सिद्धेश्वर स्वामीजी का सोमवार को निधन हो गया। जननयोगाश्रम के संत सिद्धेश्वर स्वामी अपनी विद्वता और मुखर वक्ता के रूप में जाने जाते थे।उन्होंने 81 साल की उम्र में विजयापुर में स्थित ज्ञानयोगश्रम में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। राज्य सरकार ने सिद्धेश्वर स्वामीजी के अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान किए जाने की घोषणा की। साथ ही मंगलवार को विजयपुरा के सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत सिद्धेश्वर स्वामीजी के निधन पर शोक जताया है। कर्नाटक सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, सरकार ने सिद्धश्वर स्वामी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का निर्णय किया है। बयान के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को आश्रम में सुबह 8 बजे तक रखने के बाद सैनिक स्कूल में शाम 5 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 5 बजे के करीब किया जाएगा। संत के निधन की जानकारी मिलने के बाद उनके हजारों भक्त आश्रम के आसपास जुटने शुरू हो गए। विजयपुरा जिला प्रशासन ने सिद्धेश्वर स्वामी के निधन के कारण आज स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की है।

Related posts

Train Accident टला बड़ा हादसा : रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन दो भागों में बंटी, 8 डिब्बे पटरी से अलग हुए

admin

Paris Olympic 2024 video Neeraj Chopra Silver Boy : पेरिस ओलंपिक में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल से चूके, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, देशवासियों ने जश्न मनाया लेकिन मलाल भी रहेगा, “भारत का सोना पाकिस्तान ले गया, अरशद नदीम बने नए चैंपियन”

Editor's Team

Pahalgam Attack पहलगाम आतंकी हमला : सेना ने श्रीनगर में कंट्रोल रूम स्थापित किया, सर्च ऑपरेशन जारी

admin

Leave a Comment