August 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Train Accident टला बड़ा हादसा : रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन दो भागों में बंटी, 8 डिब्बे पटरी से अलग हुए

नई दिल्ली से अमृतसर जा रही शान-ए-पंजाब ट्रेन के डिब्बों की अचानक कपलिंग खुल जाने से दौड़ती हुई ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई, लेकिन ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना समालखा रेलवे स्टेशन और पानीपत स्टेशन के बीच की है। नई दिल्ली से अमृतसर जा रही ट्रेन शान-ए-पंजाब ने समालखा रेलवे 7.51 पर क्रास किया था। इसके बाद इंजीनियर्स की की मदद से ट्रेन के डिब्बों को दोबारा से जोड़कर 8 बजकर 32 मिनट पर दोबारा से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इसकी वजह से ट्रेन के 8 डिब्बे अलग हो गए और ट्रेन आगे चली गई। जैसे ही ड्राइवर और गार्ड को इसकी सूचना मिली दोनों ने समझदारी से काम लेते हुए ट्रेन को कुछ दूरी पर जाते ही रोक दिया। ट्रेन के डिब्बे दोबारा से जोड़ने में 40 मिनट का समय लगा और इस दौरान ट्रेन 40 मिनट लेट हो गई। गनीमत यह रही है कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

Leave a Comment