नवरात्र के पहले दिन सीएम धामी ने प्रदेश की 824 एएनएम को सौंपे नियुक्ति पत्र - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

नवरात्र के पहले दिन सीएम धामी ने प्रदेश की 824 एएनएम को सौंपे नियुक्ति पत्र

नवरात्र के पहले दिन बुधवार को राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवा सदन में प्रदेश के नवनियुक्त 824 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए जाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा। हालांकि देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान टिहरी, देहरादून और हरिद्वार के एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। बाकी अन्य जिलों में एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्य रूप से एएनएम यानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का काम गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से जुड़ा होता है। लिहाजा इन सभी एएनएम को इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रसव से एक हफ्ते पहले अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की बात कही है, ताकि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

Related posts

दून के वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के लिए लगी रोक हटी, 13 दिसंबर से फिर खुलेगा

admin

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाने के लिए मोटरसाइकिल से निरीक्षण करने निकले डीएम

admin

उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

admin

Leave a Comment