डीसी मनरेगा पर धन उगाही का आरोप, संयुक्त विकास आयुक्त करेंगे जांच - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

डीसी मनरेगा पर धन उगाही का आरोप, संयुक्त विकास आयुक्त करेंगे जांच

जौनपुर विकासखंड बदलापुर के ग्राम प्रधान संगठन द्वारा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा बदलापुर से मिलकर डीसी मनरेगा भूपेश सिंह पर विकासखंड पर विभिन्न प्रधानों को ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं । इस संदर्भ में विधायक के पत्र को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ में डीसी मनरेगा पर लगे आरोपों की जांच शिवकुमार संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी मंडल को सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह पर ब्लैकमेल कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में जांच के नाम पर धन उगाही का आरोप लगता है । इस संदर्भ में ग्राम प्रधान संगठन बदलापुर के सिफारिश पर प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा द्वारा आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा गया था जिसको संज्ञान में लेकर आयुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी को दिनांक 25/9/2022 को एक पत्र जारी करते हुए उक्त आरोपों की सत्यता की जांच केे लिए लिखा गया था।


पंकज मणि तिवारी, जौनपुर

Related posts

Khanpur Murder छात्र की घर पर ही गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, मृतक के पिता ने दी तहरीर, पड़ोसी पर लगाया आरोप

admin

UP 29 IAS Transfer : योगी सरकार ने 29 आईएएस अफसरों के किए ट्रांसफर, 13 जिलों के डीएम भी बदले गए, इन्हें मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

योगी सरकार के मंत्रियों की जारी की गई लिस्ट, यह विधायक लेंगे शपथ

admin

Leave a Comment