Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस पार्टी के तीन बड़े प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी के तीन बड़े प्रवक्ताओं ने आज इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे साथ दीपेंद्र हुड्डा, गौरव बल्लभ और नासिर हुसैन भी मौजूद रहे। इस दौरान पता चला कि कांग्रेस के तीन बड़े प्रवक्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। अब ये तीन प्रवक्ता अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई देंगे।इस पर पार्टी प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हमने पार्टी प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। आगे खड़गे के प्रचार के लिए काम करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कड़े संघर्षों के बाद यहां तक पहुंचा हूं। जहां भी रहा फुल टाइम करने की आदत रही है।‌तो वहीं उन्होंने शशि थरूर के बदलाव की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके विचार हो सकते हैं. 9,300 प्रतिनिधि तय करेंगे। यह घर का मामला है। मैं अकेला नहीं करूंगा, कमिटी में सब मिल कर तय करेंगे।

Press conference

Leave a Comment