Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

“स्टेडियम में खौफनाक हिंसा” : फुटबॉल मैच में अपनी टीम की हार के बाद गुस्साए हजारों प्रशंसक मैदान में ही भिड़ गए, 174 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, देखें वीडियो

( Indonesia football violance): विश्व में फुटबॉल एक ऐसा खेल माना जाता है जिसकी दीवानगी दर्शकों में खूब सर चढ़कर बोलती है। जिसकी वजह से फुटबॉल मैच में अब तक सैकड़ों बार स्टेडियम में हिंसा भी हो चुकी है। ‌ दो टीमों के बीच फुटबॉल मैच को देखने के लिए समर्थक अपना जोश खो देते हैं। यह अपने टीम की वह हार बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे ही इंडोनेशिया में शनिवार रात हुआ। यहां दो फुटबॉल टीमों के समर्थक आपस में भिड़ गए, इसके बाद ये भिडंत इतनी हिंसक हो गई कि इसमें अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 200 लोग घायल भी बताया जा रहे हैं। स्टेडियम के दौरान फुटबॉल मैच के दौरान भयानक मंजर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें– कांग्रेस पार्टी के तीन बड़े प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा

‌दरअसल फैंस के आपस में भिड़ने के बाद इंडोनेशिया पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की, लेकिन इससे भीड़ अनियंत्रित हो गई। गुस्साए फैंस ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया।‌ इस घटना में सैकड़ों लोग बुरी तरह से घायल हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक ईस्ट जावा के एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे। फुटबॉल मैच का नतीजा आया तब मैदान में मैच देखने पहुंचे प्रशंसक आक्रोशित हो उठे। नाराज फैंस फुटबॉल मैदान में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आक्रोशित प्रशंसकों ने फुटबॉल मैदान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई‌। ईस्ट जावा पुलिस के चीफ निको एफिंटा के मुताबिक इस हिंसक घटना में मैदान में ही 34 लोगों की मौत हो चुकी थी। ईस्ट जावा पुलिस के चीफ निको एफिंटा के मुताबिक बाकी 93 लोगों की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है‌। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के ईस्ट जावा स्थित एक स्टेडियम में Persebaya Surabaya और Arema FC के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में अरेमा एफसी की टीम को मात मिली। टीम की हार के बाद आक्रोशित प्रशंसक मैदान में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस हिंसा में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है। फुटबॉल स्टेडियम में हिंसा की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल के जवानों ने खिलाड़ियों को किसी तरह मैदान से सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें–

यूपी में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरने से 27 लोगों की मौत, कई घायल, सभी चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया शोक

Leave a Comment