August 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम योगी ने यूपी के 15 आईपीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी भी बदले

(IPS transfer): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से प्रदेश के 15 आईपीएस अफसरों के शुक्रवार देर रात ट्रांसफर कर दिए । जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में कई जिलों के एसपी को भी बदला गया है। सीतापुर, मऊ, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के एसपी बदले गए हैं। शासन की ओर से उनकी जगह नए अफसरों की तैनाती की गई है । वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुभाष चंद्र दुबे का लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। उन्हें यहां पुलिस महा निरीक्षक यातायात निदेशालय में तैनात किया गया है। कविंद्र प्रताप सिंह की जगह अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या जोन के डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। कविंद्र प्रताप सिंह का लखनऊ पीएसी मुख्यालय में ट्रांसफर किया गया है। जिसमें सुल्तानपुर के एसपी रहे विपिन कुमार मिश्रा को डीआईजी के पद पर प्रमोशन दिया गया है और उन्हें चित्रकूट धाम में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है।

इसके साथ ही लखनऊ में डीसीपी वेस्ट के पद पर तैनात 2012 बैच के आईपीएस सोमेन वर्मा को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर के एसएसपी से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीआईजी के रूप में पदोन्नत हुए संतोष कुमार सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है।

Leave a Comment