September 16, 2026
Daily Lok Manch
मौसम राष्ट्रीय

लगातार बारिश होने से सिलचर शहर बारिश में डूबा

नॉर्थ ईस्ट का सबसे बड़ा राज्य असाम कई दिनों से बाढ़ आने से मुसीबतों में घिरा हुआ है। राज्य के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। सड़कों पर पानी घर जाने से आवागमन भी कई जनपदों में ठप है। सबसे ज्यादा तबाही असम के सिलचर जिले में हुई है। पूरे राज्य में 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ में घिरे हुए हैं। सिलचर शहर पानी डूब चुका है। यहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां उफान पर हैं। सिलचर को गेटवे टु बराक वैली माना जाता है। जिले में करीब 3 लाख लोग रिलीफ कैंप में हैं। एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल खराब हुई है।


Leave a Comment