सीएम योगी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को  दी सांत्वना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को  दी सांत्वना

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। साधना गुप्ता के पार्थिव शरीव को मेदांता अस्पताल से लखनऊ स्थित मुलायम सिंह आवास लाया गया। यहां पर कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव को सांत्वना दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। बता दें कि फेफड़े में संक्रमण की शिकायत के बाद साधना गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उनका निधन हो गया। रविवार को लखनऊ में साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Related posts

VIDEO : प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- “गुजरात ने कमाल कर दिया”, भाजपा मुख्यालय पर उमड़ा हुजूम, देखें वीडियो, हिमाचल-गुजरात में यह रही सीटों की स्थिति

admin

अयोध्या के बाद लखनऊ में भी भव्य मंदिर बनाने की शुरू हुई तैयारी

Editor's Team

यूपी में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव ने किया जीत का दावा

admin

Leave a Comment