Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव ने किया जीत का दावा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष समाजवादी पार्टी अपनी हार के कारणों तलाशने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त थे। लेकिन चुनाव नतीजे ने बाजी पलट दी। एक और जहां प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव अभी भी जीत का दावा कर रहे हैं। बता दें कि सोमवार को भाजपा छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी पोस्टल बैलट से जीतने का दावा किया था। आज अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बात दोहराई। सपा अध्यक्ष ने अखिलेश ने ट्वीट कर कहा है कि पोस्टल बैलेट में एसपी गठबंधन को मिले 51.5% वोट और उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई एसपी गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। सके आगे अखिलेश ने कहा है कि पोस्टल बैलेट डालने वाले हर उस सच्चे सरकारी कर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता।

Leave a Comment