Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

अखिलेश यादव के गठबंधन साथियों में उठने लगे विरोध के स्वर, ‘सपा में शुरू हुआ मौर्य बनाम मौर्य’

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद सपा गठबंधन के नेता अब एक दूसरे पर हार का आरोप लगाने लगे हैं। मंगलवार को विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने योगी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं। महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने कहा कि बेटी भाजपा में हो और पिता समाजवादी पार्टी में आ जाए यह कैसे हो सकता है। केशव देव ने कहा कि हो सकता है कि इसके पीछे बीजेपी की ही कोई चाल हो। केशव देव मौर्य ने कहा कि सपा में स्वामी के आ जाने के बाद ओवर कॉन्फिडेंस बढ़ा। इस वजह से गठबंधन की हार हुई है। बता दें कि जनवरी महीने में स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थें। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कई अन्य पिछड़े नेता भी सपा में शामिल हुए थें। कई नेताओं को सपा ने टिकट दिया लेकीन ज्यादातर नेता चुनाव हार गए। स्वामी प्रसाद मौर्य खुद कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से 15 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गए।

Leave a Comment