Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी का “ऑटो” सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल, पहली बार देखने को मिला ऐसा नजारा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे से ऑटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे यह ऑटो क्यों चर्चा का विषय बना हुआ है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि तीन सवारी वाले ऑटो में पूरे 27 लोग बैठकर जा रहे थे। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे हैं पुलिसकर्मियों की जब इस ऑटो पर निगाह पड़ी तो वह भी भौचक्के रह गए। बता दें कि रविवार को बकरीद के मौके पर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बिंदकी के अंतर्गत ललौली चौराहे पर एक ऑटो जा रहा था। इस दौरान पुलिस की नजर इस ऑटो पर पड़ी जो तेजी से जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब इन्हें रोका इसमें से बच्चों समेत कुल 27 लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। ये सभी बिंदकी कस्बे से थाना क्षेत्र के महरहा गांव के रहने वाले हैं। बच्चों समेत ये सभी 27 लोग बकरीद की नमाज अदा करके अपने गांव वापस जा रहे थे। बाद में पुलिसकर्मियों ने इस ऑटो को सीज कर दिया है। लेकिन यह पहली बार देखने को मिला है जब किसी ऑटो में 27 सवारियां सवार होकर जा रही थी। पुलिस चेकिंग के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।  यही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं लिख रहे हैं। 

Leave a Comment