VIDEO : प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- "गुजरात ने कमाल कर दिया", भाजपा मुख्यालय पर उमड़ा हुजूम, देखें वीडियो, हिमाचल-गुजरात में यह रही सीटों की स्थिति - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

VIDEO : प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- “गुजरात ने कमाल कर दिया”, भाजपा मुख्यालय पर उमड़ा हुजूम, देखें वीडियो, हिमाचल-गुजरात में यह रही सीटों की स्थिति

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने सोचा भी नहीं होगा कि इस बार गुजरात में इतनी प्रचंड जीत मिलेगी। राज्य की स्थापना को हुए 62 साल हो गए हैं। अब तक किसी पार्टी को मिला यह सबसे बड़ा जनादेश है। हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार जनसभा के दौरान कहा था इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा। ‌पीएम मोदी का बयान गुजरात की जनता ने सच कर दिखाया। गुजरात में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की इस बड़ी जीत में अहमदाबाद से लेकर दिल्ली तक जश्न छाया हुआ है। 182 में से भाजपा ने रिकॉर्ड बनाते हुए 156 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार भी खूब जमकर जादू चल गया। लेकिन पहाड़ी राज्य हिमाचल ने भाजपा के जश्न को जरूर कुछ फीका कर दिया है लेकिन गुजरात की ऐतिहासिक जीत कई मायने में महत्वपूर्ण है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह क्या ग्रह राज्य हैं। यानी इन दोनों नेताओं की गुजरात चुनाव से सीधे तौर पर प्रतिष्ठा जुड़ी हुई थी। ‌इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में ही डेरा जमाए हुए थे। पीएम मोदी और अमित शाह ने गुजरात में ताबड़तोड़ जनसभाओं के साथ रोड शो भी किए। ‌‌आखिरकार गुजरात ने 27 साल भाजपा के शासन को इस बार और मजबूती प्रदान कर दी। पीएम मोदी और अमित शाह ने चुनाव में जनता से जितना मांगा था उससे अधिक मिल गया है। ‌जैसा हमेशा की तरह होता रहा है जब लोकसभा या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम आते हैं तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम पार्टी के नेता राजधानी दिल्ली भाजपा मुख्यालय में शाम को पहुंचते हैं। इस दौरान पीएम मोदी जनता से मिलते हैं और संबोधित भी करते रहे हैं। आज भी गुजरात और हिमाचल में चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय शाम 7 बजे करीब पहुंचे। ‌गुजरात में जीत को लेकर पीएम मोदी ने कहा है कि गुजरात ने कमाल कर दिया है। पीएम ने कहा है कि ढाई दशक के बाद भी गुजरात में जनता ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलाई है।पीएम ने कहा कि मैं सबसे पहले जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं। गुजरात में जीत पर बधाई। हिमाचल प्रदेश में वोट शेयर अच्छा रहा है। पीएम ने कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है। जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है।



पीएम मोदी ने कहा कि मैंने चुनाव प्रचार में कहा था कि नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ देना। गुजरात में भूपेंद्र ने नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां बीजेपी का वोट शेयर बीजेपी के प्रति स्नेह का साक्षी है, मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात की जनता, गुजरात के कार्यकर्ता व तमाम कार्यकर्ता जो हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कार्यरत रहे, उन्हें मैं तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई देता हूंं और अभिनंदन करता हूं। आज बहुत ऐतिहासिक दिन है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत हासिल हुई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने गुजरात और देश की जनता की सेवा की है उसका परिणाम हमें इस प्रचंड जीत में दिखाई देता है। गुजरात का अपमान करने के लिए एक नई पार्टी आई, उस पार्टी के नेता ने कहा कि गुजरात में हमारी सरकार आने वाली है। उन्हें अब लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
अब आइए जान लेते हैं दोनों राज्यों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य की 68 सीटों पर वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 40 सीटें जीत चुकी है। वहीं, भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई। 2017 के मुकाबले उसे 19 सीटों का नुकसान हुआ। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। एमसीडी चुनाव में भाजपा को हराने वाली आम आदमी पार्टी पहाड़ में खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया। वहीं गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 156 सीटें जीतकार रिकॉर्ड बना दिया है जीती हैं। उसे 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं।आम आदमी पार्टी गुजरात में महज 5 सीटें जीत सकी है। उसके तीनों बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। हिमाचल प्रदेश में 37 सालों से किसी भी पार्टी की सरकार दोबारा नहीं आई है। ऐसी रिवाज को इस बार भी हिमाचल ने आगे बढ़ाया है। पहाड़ी राज्य हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।






मैनपुरी से डिंपल यादव रिकॉर्ड मतों से जीती, आजम खान के गढ़ में भाजपा का लहराया परचम–



गुजरात और हिमाचल प्रदेश के अलावा 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों दो कांग्रेस और दो भाजपा को मिली है।
वही उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रघुराज शाक्य को 2 लाख 88 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में हुआ है। यहां 71 साल बाद कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। उधर, खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भी भाजपा के केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3,632 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।





यूपी में डिंपल यादव की जीत के बाद शिवपाल और अखिलेश यादव एक हुए, चाचा ने अपनी पार्टी का सपा में किया विलय–


यूपी में इसी साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आखिरकार आज समाजवादी पार्टी के लिए राहत भरा दिन रहा। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। इस मौके पर चाचा शिवपाल यादव आज विधानसभ में शामिल हो गए हैं। शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का विलय भी सपा में कर दिया है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी का कुनबा भी एक हो गया है। जैसे ही प्रसपा का सपा में विलय का एलान हुआ, उसके साथ ही शिवपाल यादव की गाड़ी का झंडा भी बदल दिया गया है। शिवपाल यादव के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर से प्रसपा का झंडा हटाकर सपा का झंडा लगा दिया। शिवपाल के सपा में जॉइन होने के बाद उनके समर्थकों ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Related posts

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal 🥇 : पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और मेडल जीता, मनु भाकर और सरबजीत की जोड़ी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया

admin

8th Pay Commission : आज से लागू हुआ 8वां वेतन आयोग

admin

Himachal Pradesh assembly election aam Aadmi party 20 star Champaigner : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

admin

Leave a Comment