सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली में यमुना को साल 2025 तक कर देंगे स्वच्छ, भाजपा ने कसा तंज - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली में यमुना को साल 2025 तक कर देंगे स्वच्छ, भाजपा ने कसा तंज

पिछले दिनों छठ पूजा के दौरान राजधानी दिल्ली में श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच यमुना में स्नान करना पड़ा था। यमुना से निकलते गंदे झाग ने देश को शर्मसार कर दिया था। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने यमुना की सफाई को लेकर बात की। केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए छह एक्शन प्लान बताए। सीएम ने बताया कि 2025 तक यमुना की सफाई कर ली जाएगी। सीएम ने कहा कि यमुना साफ रहनी चाहिए, 70 साल लगे इतना गंदा होने में ये तो दिन में ठीक नहीं होगा, अगले चुनाव से पहले साफ पानी में डुबकी लगवाऊंगा। केजरीवाल ने कहा कि जितने झुग्गी झोपडी कॉम्लेक्स हैं उनकी टॉयलेट की गंदगी है उसे नालियों में बहा दिया जाता है। जनसुविधा केंद्र की गंदगी को सीवर से अटैच किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि यमुना की सफाई की कड़ी में सरकार की ओर से सीवर ट्रीटमेंट के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी को जहरीले झाग से झुटकारा पाया जाए, इसकी कोशिश रहेगी। इसके तहत उद्योगों को अब अपना कचरा बनाए गए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजना होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर यह भी कहा कि हम उद्योगों के कचरों पर लगाम भी लगाएंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच एक बार फिर से बयान बाजी शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल के यमुना पर बनाए गए एक्शन प्लान पर तंज कसा। प्रदेश बीजेपी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के अलग-अलग तारीख पर यमुना की सफाई को लेकर किए गए वादों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ बीजेपी ने लिखा, ‘स्क्रिप्ट वही, तारीख नई। यमुना जी की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का हर साल वही झूठ।

Related posts

VIDEO Bageshwar Dham pandit Dhirendra Shastri कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आरती उतारी, दोनों हाथ जोड़कर किया भव्य स्वागत

admin

Jammu Kashmir poonch : दर्दनाक हादसा : आतंकी हमले से सेना की गाड़ी में आग लगने से 5 जवान शहीद, वीडियो

admin

छात्रा अंकिता की मौत के बाद पूरा देश “गुस्से” में, झारखंड के कई शहरों में बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

admin

Leave a Comment