Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आज शाम हरिद्वार की हर की पैड़ी पर 11 हजार दीए जलाए जाएंगे

इसी महीने 3 नवंबर छोटी दीपावली पर प्रभु श्री राम नगरी अयोध्या में योगी सरकार ने 11 लाख दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।‌ अब धर्मनगरी हरिद्वार भी दीए जलाने के लिए तैयार है। हरिद्वार की हर की पैड़ी में वैसे तो हर शाम अलग नजारा होता है। हजारों श्रद्धालु शाम को हर की पैड़ी में आरती में शामिल होने आते हैं। लेकिन आज शाम हर की पैड़ी 11 हजार दीपों से जगमग होगी। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर यानी आज शाम 7:30 बजे हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हर की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसकी तैयारी में पिछले कई दिनों से तीर्थ पुरोहित और नगर के लोग जुटे हुए हैं। बता दें कि देव दीपावली का पर्व आज गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। हरकी पैड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा हरिद्वार गुरुवार शाम दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड गंगा तट पर हजारों की संख्या में दीपक प्रज्ज्वलित कर भगवान विष्णु और समस्त देवताओं का पूजन और स्वागत किया जाएगा। तीर्थ पुरोहित हरकी पैड़ी पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। तीर्थ पुरोहितों ने हरिद्वार के लोगों से इस दीप प्रज्ज्वलित में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की है। 

Leave a Comment