Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

केदारनाथ में तीसरे दिन भी भारी बर्फबारी, 3–4 फीट बर्फ के बीच यात्रा तैयारियों पर बढ़ी चिंता

केदारनाथ धाम में तीसरे दिन भी सुबह से लगातार भारी बर्फबारी जारी रहने से आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। यात्रा शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन धाम में तीन से चार फीट तक बर्फ जमने से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग, हेलीपैड क्षेत्र और पुनर्निर्माण स्थलों पर काम प्रभावित हो रहा है, वहीं तापमान में लगातार गिरावट से श्रमिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बावजूद प्रशासन और निर्माण एजेंसियां तैयारियों में तेजी बनाए हुए हैं। आवश्यक निर्माण सामग्री, राशन और अन्य उपकरणों को जोखिम भरे हालात में घोड़े-खच्चरों के जरिए धाम तक पहुंचाया जा रहा है। बर्फ हटाने के लिए टीमें लगातार जुटी हुई हैं, जबकि मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होते ही काम में और तेजी लाई जाएगी, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का प्रयास जारी है।

Leave a Comment