Jammu Kashmir poonch : दर्दनाक हादसा : आतंकी हमले से सेना की गाड़ी में आग लगने से 5 जवान शहीद, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Jammu Kashmir poonch : दर्दनाक हादसा : आतंकी हमले से सेना की गाड़ी में आग लगने से 5 जवान शहीद, वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇



जम्मू-कश्मीर में आज एक दर्दनाक हादसा। पुंछ-जम्मू हाइवे पर सेना के एक वाहन में आग लग गई। इस दुखद हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। अभी आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। नेशनल हाइवे के बीचोंबीच ये बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में कई जवान बुरी तरह से झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही आर्मी के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।आग से झुलसे हुए जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।फिलहाल हादसे में शहीद हुए जवानों की संख्या को लेकर आर्मी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया। वहीं गुरुवार शाम जम्मू-कश्मीर के पूंछ में भारतीय सेना के ट्रक पर आग लगने की वजह आतंकी हमला बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI ने भारतीय सेना के हवाले से बताया कि गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहा था, इस वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। फायरिंग की वजह से इस वाहन में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान आतंकियों द्वारा वाहन पर ग्रेनेड फेंके जाने की भी आशंका है।

ANI ने भारतीय सेना के हवाले से जानकारी दी कि इस एरिया में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवनों की इस घटना में जान चली गई। आग लगने की वजह से घायल एक अन्य सिपाही को राजौरी स्थित भारतीय सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल जवान का इलाज चल राह है। भारतीय सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Related posts

Uttarakhand उत्तराखंड के इस गांव में महिलाओं ने पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार की संभाली जिम्मेदारी

admin

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से बच्चों से पूछा- “कौन बनेगा मुख्यमंत्री, पंडाल में बैठे दो मंत्रियों ने भी उठा दिए हाथ”,

admin

MP hotel collapsed: मध्यप्रदेश में भाजपा नेता के आलीशान होटल को चंद सेकंडों में ही डायनामाइट लगाकर जमींदोज कर दिया, देखते ही भरभरा कर गिर गई पूरी बिल्डिंग, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment