भ्रष्टाचार के मामले में सीएम धामी ने दो अधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम धामी ने दो अधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

शनिवार, 6 अक्टूबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मामले में दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह अधिकारी सिडकुल में तैनात थे। जिसमें परविन्दर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जन सम्पर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल काशीपुर शामिल हैं। सीएम धामी की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि के प्रबन्ध निदेशक रोहित मीणा ने भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर और उद्यमियों से असहयोगात्मक रुख के कारण सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किये हैं. इसमें परविन्दर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जन सम्पर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल काशीपुर शामिल हैं. इसके साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से वित्त नियंत्रक सिडकुल के पद से हटा दिया गया है

Related posts

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री से रेखा आर्य परिवार समेत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पैदल रवाना हुईं

admin

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजल चकमा की हत्या पर सीएम धामी ने कहा- यह नस्लीय हमला नहीं

admin

Kedarnath Dham door closed : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

admin

Leave a Comment