Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

CM Yogi Uttrakhand Visit दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में होंगे शामिल, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम भी जाएंगे दर्शन करने

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में शनिवार, 7 अक्टूबर को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को विशेष हेलीकाप्टर से देहरादून पहुंचे। 

देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारीयों ने योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। सीएम योगी जीटीसी हेलीपैड पहुंचने के बाद सीधे सेफ हाउस के लिए रवाना हो गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेफ हाउस में मुलाकात करेंगे। सीएम योगी, सेफ हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह नरेंद्रनगर के लिए रवाना होंगे। 11 से 2 बजे तक नरेंद्रनगर में आयोजित 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद सीएम योगी, बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी, रुद्रप्रयाग में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार को दोपहर 1 बजे सीएम योगी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगे।  जहां से वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Comment