Kedarnath Dham door closed : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Kedarnath Dham door closed : शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज से बंद कर दिये जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 08:30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दिन के 12:30 बजे बंद होंगे। शीतकालीन प्रवास के लिए बाबा केदार की प्रतिमा उखीमठ स्थित ओमकारेश्‍वर मंदिर में और देवी यमुना की प्रतिमा खारसाली में रखी जाएगी। इस वर्ष 10 लाख 74 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के और 6 लाख 44 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने  यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। अब 6 महीने तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। यात्रा के पहले दिन, यानी आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी। तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था पूरे 6 महीने तक की जाएगी।

Related posts

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, 2026 यात्रा सत्र की तैयारियों के दिए निर्देश

admin

Lucknow VIDEO : लखनऊ में एक चैनल के आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच जमकर हुई हाथापाई, सपा नेता ने इसका पूरा आरोप चैनल पर ही मढ़ दिया, देखें वीडियो

admin

वाराणसी ज्ञानवापी विवाद के मामले में कोर्ट में दोनों पक्षों की हुई सुनवाई, इस तारीख को आएगा फैसला

admin

Leave a Comment