चंपावत उपचुनाव के लिए सीएम धामी ने किया नामांकन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव के लिए सीएम धामी ने किया नामांकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर 12 बजे चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर तमाम भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत धामी सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे । नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जय मां पूर्णागिरी, जय माां शारदा, जय श्री गोल्ज्यू देवता ! समस्त देवी-देवताओं के आशीर्वाद से मैं चंपावत की देवतुल्य जनता की सेवा करने के लिए तैयार हूं। विधानसभा उप चुनाव को लेकर नामांकन कराने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित समय से पहले ही बनबसा पहुंच गए थे। उन्होंने 12 बजे नामांकन कराया। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले जाएंगे। 3 जून को रिजल्ट आएगा। 

Related posts

Republic Day : 77वें गणतंत्र दिवस पर देहरादून में मुख्य समारोह, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण 

admin

Power Project Landslide उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा : धौली गंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल में लैंडस्लाइड, 11 कर्मचारी अंदर फंसे, आठ को बाहर निकाला गया, रेस्क्यू अभियान जारी, वीडियो

admin

बड़ी खबर : आखिरकार 11 दिनों बाद उत्तराखंड में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम पर लगाई मुहर

admin

Leave a Comment