बड़ी खबर : आखिरकार 11 दिनों बाद उत्तराखंड में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम पर लगाई मुहर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

बड़ी खबर : आखिरकार 11 दिनों बाद उत्तराखंड में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम पर लगाई मुहर


पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर सियासी अटकलें लगाई जा रही थी। आखिरकार भाजपा ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी नाम पर मुहर लगा दी है। देहरादून में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार शाम 5 बजे शुरू हुई विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य में मंत्री मीनाक्षी लेखी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, मदन कौशिक भी मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे। लेकिन जब विधायक दल की बैठक हो रही थी उसी समय पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके सैकड़ों समर्थक भाजपा कार्यालय के बाहर नारे लगा रहे थे कि उत्तराखंड ने भर दी है हामी, मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी। यह समर्थक पुष्कर सिंह धामी को दोबारा उत्तराखंड की कमान देने के लिए आधे घंटे तक नारेबाजी करते रहे। हालांकि भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर औपचारिकता भर की गई। ‌मुख्यमंत्री का नाम दिल्ली में ही रविवार को फाइनल कर लिया गया था। यहां सिर्फ मुहर लगाई गई।

Related posts

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 91 प्रत्याशियों की जारी की सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Chhattisgarh CM Name Declare छत्तीसगढ़ में भाजपा हाईकमान ने सीएम नाम का किया एलान, रायपुर में हुई विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

admin

Uttarakhand appointment state information commissioner yogesh bhatt : वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सीएम धामी ने राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया, आदेश जारी

admin

Leave a Comment