फिर शुरू हुआ झगड़ा, योगी सरकार की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा, पति दयाशंकर सिंह के साथ नहीं रहना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

फिर शुरू हुआ झगड़ा, योगी सरकार की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा, पति दयाशंकर सिंह के साथ नहीं रहना

योगी सरकार की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह एक बार फिर से चर्चा में है। दोनों के बीच कई सालों से विवाद चला आ रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान स्वाति सिंह ने पति दयाशंकर सिंह पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इसका ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी। उसके बाद लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर दयाशंकर और स्वाति के बीच में भी जमकर तकरार हुई थी। आखिरकार भाजपा ने दोनों का पत्ता काट दिया। सरोजनी नगर से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया। राजेश्वर सिंह ने इस सीट से विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं। वहीं दयाशंकर सिंह बलिया सदर सीट से भाजपा के टिकट पर जीते हैं। इस चुनाव में स्वाति अलग-थलग पड़ गई हैं।  आज स्वाति सिंह ने एक बार फिर से पति दयाशंकर सिंह से अलग होने का फैसला कर लिया है। स्वाति सिंह ने पति दयाशंकर सिंह से तलाक के लिए अर्जी दी। पहले से चल रहे तलाक के केस को दोबारा शुरू करने के लिए स्वाति सिंह ने फैमिली कोर्ट में एप्लीकेशन दी है। बता दें कि 2018 में फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के अदालत नहीं पहुंचने पर केस बंद कर दिया था। आज स्वाति सिंह ने फैमिली कोर्ट की एडिशनल प्रिंसिपल जज की कोर्ट में केस दोबारा शुरू करने की अर्जी दी है।

Related posts

ज्ञानवापी मामले में अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष ने “शिवलिंग की कार्बन डेटिंग” की मांग कर रहे थे

admin

पीएम मोदी आज फिर यूपी के दौरे पर, इस जिले में करेंगे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ

admin

Earthquake धरती हिली : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में “तेज भूकंप के झटके”, दहशत में लोग घरों-ऑफिसों से निकल कर मेट्रो पुल के नीचे आ गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment