यात्रियों के लिए खुशखबरी : कल से यूपी के ट्रैक पर दौड़ेगी 'डबल डेकर ट्रेन', इस रूट पर चलेगी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी : कल से यूपी के ट्रैक पर दौड़ेगी ‘डबल डेकर ट्रेन’, इस रूट पर चलेगी

Double Decker Train : कल 10 मई से उत्तर प्रदेश में आवागमन के साधन की दृष्टि से एक और नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। 3 सालों से इसे पटरियों पर चलाने के लिए ग्रीन सिग्नल का इंतजार किया जा रहा था। ‌मंगलवार से यूपी में एक बार फिर ट्रैक पर ‘डबल डेकर’ ट्रेन दौड़ने जा रही है। ‌‌‌‌यह ट्रेन लखनऊ से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के बीच चलेगी। सप्ताह में 4 दिन चलने वाली यह डबल डेकर ट्रेन में सभी डिब्बे वातानुकूलित (एयर कंडीशन) लगे हुए हैं। ट्रेन के चलने से राजधानी लखनऊ के यात्रियों में खुशी का माहौल है। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों ने रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12583 लखनऊ आनंद विहार टर्मिनल डबल टेकर 10 मई से चलेगी। ये ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को लखनऊ से सुबह 4:55 बजे चलकर दोपहर 12.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह (ट्रेन नंबर 12584) आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2.05 बजे छूटेगी। रात 10.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ये ट्रेन आनंद विहार से हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। लखनऊ से दिल्ली के बीच यह डबल डेकर ट्रेन बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद में रुकेगी। 

Related posts

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ-एआरओ की मुख्य परीक्षा का जारी किया शेड्यूल, इन शहरों में बनाए गए एग्जाम सेंटर

admin

श्रीनाथ निशुल्क जल सेवा 40 वर्षों से राहगीरों की बुझा रही प्यास

admin

यूपी में पांचवां एक्सप्रेसवे भी हुआ शुरू, पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन, इन जिलों से होकर गुजरेगा

admin

Leave a Comment