Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगा सकते हैं मुहर




देश में बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 7 बजे कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं । यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री धामी कई बड़े फैसले ले सकते हैं। प्रदेश में कोविड-19 से लगातार बिगड़े हालातों को देखते हुए इस बैठक में ओमीक्रोन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकता है। विधानसभा चुनाव में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में चुनावी साल में कैबिनेट इस पर भी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इसको लेकर बेरोजगारों की नजर इस बैठक पर टिकी है। मंत्रिमंडल की बैठक शाम 7 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में होगी। बैठक समाप्ति के तुरंत बाद सचिवालय मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग की जाएगी।

Leave a Comment