Charter plane crash विमान क्रैश में पायलट और को पायलट समेत सात लोगों की मौत, चतरा में हुआ दर्दनाक हादसा, राहत बचाव कार्य जारी, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Charter plane crash विमान क्रैश में पायलट और को पायलट समेत सात लोगों की मौत, चतरा में हुआ दर्दनाक हादसा, राहत बचाव कार्य जारी, वीडियो


देश में एक बार फिर विमान क्रैश में सात लोगों की मौत हो गई है। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस सोमवार की देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई। विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, मरीज के अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। यह जानकारी चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने दी।



फ्लाइट में सात लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, मरीज के अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्टि की कि विमान में सात लोग सवार थे। प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना स्थल पर बचाव और जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस हादसे में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें पायलट विवेक विकास भगत, को-पायलट सबराजदीप सिंह, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, नर्स सचिन कुमार मिश्रा और मरीज के परिजन अर्चना देवी और ध्रुव कुमार।


जानकारी के मुताबिक, यह मेडिकल फ्लाइट रांची के 41 वर्षीय संजय कुमार को गंभीर हालत में दिल्ली ले जा रही थी। वे आग की एक घटना में बुरी तरह झुलस गए थे। पहले उनका इलाज देवकमल अस्पताल (Devkamal Hospital) में इलाज चल रहा था।


इस दुखद हादसे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का बयान आया सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस लापता, 5 लोग सवार। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना निर्धारित था। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल पांच लोग सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद एटीसी से संपर्क टूट गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र के ऊपर बताई जा रही है।”


DGCA के अनुसार रांची से Delhi जा रही एक एयर एंबुलेंस ने शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान 7:34 बजे उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया, जिसके बाद तुरंत हाई अलर्ट जारी किया गया। माना जा रहा है कि यह विमान चतरा (Chatra) जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ के पास जंगल में क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज धमाका और धुआं उठते देखा और इसकी सूचना प्रशासन को दी।

विमान ‘Red Bird Aviation’ का बीचक्राफ्ट C90 मॉडल था, जिसमें दो चालक दल सहित 7 लोग सवार थे। संपर्क टूटते ही बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रडार डेटा और अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस, आपदा प्रबंधन और प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हैं।

Related posts

Karva Chauth Festival करवा चौथ पर आज 100 साल बाद बन रहा बहुत ही शुभ संयोग, देश के इन शहरों में चंद्रमा के निकलने का समय अलग-अलग रहेगा, जानिए आपके शहर में कितने बजे दिखाई देगा

admin

home minister Amit Shah Visakhapatnam Rally: एक बार फिर अमित शाह ने जनसभा के दौरान मंच से ट्रांसलेटर को डांटा, केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा-“अरे यार, तुम क्या बोल रहे हो”, देखें वीडियो

admin

संसद के शीतकालीन सत्र में 21 साल पहले दहशत भरा माहौल आज भी पूरा देश नहीं भुला सकता है, जान बचाने के लिए सांसद-मंत्री इधर-उधर भाग रहे थे, बहादुर जवानों ने आतंकियों के मंसूबे किए ढेर

admin

Leave a Comment