मेक्सिको की कार्रवाई में ड्रग माफिया ओसेगुएरा मारा गया, कई इलाकों में हिंसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मेक्सिको की कार्रवाई में ड्रग माफिया ओसेगुएरा मारा गया, कई इलाकों में हिंसा

मेक्सिको के सबसे खतरनाक और निर्दयी ड्रग माफियाओं में से एक, ओसेगुएरा (एल मेनचो) को एक बड़े सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया गया है। मैक्सिको की अपनी सैन्य खुफिया जानकारी के अलावा, यह छापा अमेरिकी अधिकारियों से मिली पूरक जानकारी के आधार पर मारा गया था।



मैक्सिकन सेना ने रविवार को घोषणा की कि उसने एक अभियान में शक्तिशाली ड्रग लॉर्ड नेमेसियो ‘एल मेनचो’ ओसेगुएरा को मार गिराया है, ओसेगुएरा के अलावा छह संदिग्ध कार्टेल बंदूकधारी मारे गए और तीन सैनिक घायल हो गए।

जिसके बाद जलिस्को और पड़ोसी राज्यों में भारी हिंसा भड़क उठी है। जवाबी हमलों और सड़कों पर की गई घेराबंदी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बाजार और सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद कर दिया है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया और कहा कि केंद्र सरकार राज्य के अधिकारियों के साथ समन्वय में है।

अमेरिकी दबाव के बीच कार्रवाई
यह छापेमारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा मैक्सिको पर अमेरिका में नशीले पदार्थों, विशेष रूप से फेंटानिल की तस्करी को रोकने के लिए डाले जा रहे दबाव के बीच हुई है। ट्रंप ने बार-बार मैक्सिकन निर्यात पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है, यह तर्क देते हुए कि शीनबाम ने मादक पदार्थों के व्यापार से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने इस ऑपरेशन का स्वागत किया और ओसेगुएरा को सबसे खूनी और निर्दयी ड्रग सरगनाओं में से एक बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

नागरिकों से घरों में रहने की अपील
रविवार को हिंसा भड़कने के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, अमेरिकी विदेश विभाग ने मेक्सिको के बड़े हिस्सों में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों से अगली सूचना तक अपने घरों में ही सुरक्षित रहने का आग्रह किया।

Related posts

Gujarat assembly election : गुजरात के वलसाड में रैली करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से कहा इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जिताइए

admin

सचेत : अब देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ने बढ़ाई चिंता, 2 लोगों की मौत, इन राज्यों में बढ़ रहे मामले, जानें यह खतरनाक वायरस कैसे फैलता है और इससे बचने के तरीके

admin

Himachal Pradesh assembly election counting Live : हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर जीते लेकिन उनके छह मंत्रियों ने निराशाजनक प्रदर्शन, कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल भाजपा खेमे में छाई मायूसी

admin

Leave a Comment