उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सौंपे गए प्रमाण पत्र - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सौंपे गए प्रमाण पत्र



उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानी नागरिकों को सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। यह प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारियों द्वारा औपचारिक रूप से सौंपे गए। इनमें सबसे अधिक संख्या उन लोगों की है जो वर्तमान में देहरादून में निवास कर रहे हैं। लंबे समय से भारत में रह रहे इन लोगों ने निर्धारित नियमों और दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागरिकता प्राप्त की है।

नागरिक संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद राज्य में अब तक कुल 153 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी आवेदनों की गहन जांच की गई और पात्र पाए जाने पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कानून के अनुरूप संपन्न की गई है।

नागरिकता मिलने के बाद इन परिवारों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें शिक्षा, रोजगार, संपत्ति और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। राज्य सरकार का कहना है कि पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से नागरिकता देने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

जिंदगी ऐसे ही चलती जाएंगी

admin

Uttarakhand: देहरादून के पलटन बाजार में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

admin

Chawla rape and murder case : छावला गैंगरेप केस में दिल्ली के उपराज्यपाल के पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मंजूरी देने पर सीएम धामी ने जताया आभार

admin

Leave a Comment