August 22, 2026
Daily Lok Manch
Trending

सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राहुल गांधी भी मौजूद रहे


तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। उन्होंने तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi भी मौजूद रहे।

शपथ के दौरान विजय निर्धारित पाठ से आगे कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए केवल लिखित शपथ पढ़ने को कहा। समारोह के इस पल ने सभी का ध्यान खींचा।

विजय के साथ उनकी पार्टी TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं।

फिलहाल विजय के पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी भी विधायक को जगह नहीं दी गई है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि नई सरकार की शुरुआती कमान पूरी तरह TVK के हाथों में रहेगी।

Leave a Comment