यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

यूपी विधान परिषद चुनाव से पहले भाजपा और सपा के बीच एक बार फिर रस्साकशी जारी है। ‌सीएम योगी आदित्यनाथ अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने-अपने एमएलसी सदस्यों को जिताने के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। ‌ बसपा सुप्रीमो मायावती को एक और झटका लगा। इस बार यूपी के गोपालपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे रमेश यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ‌‌ इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व आजमगढ़-मऊ के प्रभारी कामेश्वर सिंह मौजूद रहे। रमेश यादव वर्तमान में बिलरियागंज के ब्लाक प्रमुख हैं। उन्होंने अपने 200 प्रधान व बीडीसी समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शामिल होने के बाद रमेश यादव ने कहा कि वह मोदी-योगी सरकार की कार्यशैली और राष्ट्रवाद से प्रभावित हैं।

Related posts

Delhi New CM Name Announced : दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के नाम का किया एलान

admin

किसानों की खुशहाली से है देश की मजबूत अर्थव्यवस्था, आइए जानते हैं किसान दिवस क्यों मनाया जाता है

admin

आज से शुरू हुई नई व्यवस्था : धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए कड़े नियम, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

admin

Leave a Comment