Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 10 हजार पुलिस भर्ती के लिए दी हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में आज सुबह आला अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती के लिए हरी झंडी भी दे दी है। बता दें कि प्रदेश में पिछले काफी समय से युवा पुलिस भर्ती की मांग कर रहे थे। ‌आज आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि। अगले 100 दिनों में कम से कम 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती सुनिश्चत की जाए। बता दें पहले ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर एलान किया था कि प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने एवं उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, एडीजी प्रशांत कुमार समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे। 

Leave a Comment