लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, दो की मौत, पंजाब से लेकर दिल्ली तक मचा हड़कंप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, दो की मौत, पंजाब से लेकर दिल्ली तक मचा हड़कंप

आज एक बार फिर अदालत में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। हम बात कर रहे हैं पंजाब के लुधियाना जिला अदालत की। गुरुवार दोपहर तक अदालत में खूब भीड़ भाड़ थी। दोपहर करीब 12:15 पर हुए जोरदार विस्फोट ने कोर्ट में हड़कंप मचा दिया। ‌धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ और इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह धमाका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लुधियाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय ने राज्य से धमाके की रिपोर्ट मांगी है।‌ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है, उसी के पास एक्सप्लोसिव था। ब्लास्ट की आतंकी एंगल से जांच के लिए एनआईए  की दो सदस्यीय टीम चंडीगढ़ से रवाना हो चुकी है। एनआईए की टीम पंजाब पुलिस की फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर धमाके की जांच करेगी। दिल्ली से भी नेशनल सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम भी लुधियाना भेजी गई है। ये दोनों टीम जांच में यह देखेंगे कि यह ब्लास्ट विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है। इसके अलावा चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीम को भी लुधियाना भेजा गया है।

Related posts

INDIA VICTORY टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लगातार चौथी जीत

admin

मानसून सत्र में आज पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर बोलेंगे पीएम मोदी

admin

Govind Mohan new union Home secretary : गोविंद मोहन संभालेंगे गृह सचिव की कमान, अजय कुमार भल्ला की लेंगे जगह

admin

Leave a Comment