साल की शुरुआत में इस खबर ने देश को झकझोर दिया, माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत, कई घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

साल की शुरुआत में इस खबर ने देश को झकझोर दिया, माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत, कई घायल

नव वर्ष की शुरुआत में पहले दिन ही माता वैष्णो देवी मंदिर से दुखद खबर रही। जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर में देर रात भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। 14 लोख जख्मी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय नारायना अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। जान गंवाने वाले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। एक श्रद्धालु ने बताया कि बहुत भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, किसी बात पर बहस को लेकर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को धक्का दिया जिसके बाद भगदड़ मच गई। कटरा अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त ने मौतों की पुष्टि की है। फिलहाल घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर श्रद्धालु माता के दर्शन को यहां पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मृतकों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं। अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Related posts

सियासत के क्षेत्र में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, दो दशक से चली आ रही परंपरा टूटी

admin

‘चाय की खुशबू को चाय वाले से बेहतर कौन जानेगा’, असम में बोले पीएम मोदी

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने रुद्रपुर में राज्य ओलंपिक खेलों का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment