यूपी में हुई हिंसा के बाद भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में हुई हिंसा के बाद भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान

(Up violence MP Sakshi Maharaj big statement) पैगंबर मोहम्मद के मामले में शुक्रवार को यूपी में हुई हिंसा के बाद उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने अब बयान दिया है। साक्षी महाराज अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबा योगी राज की सरकार है यहां अगर कोई हिंसा करेगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर शुक्रवार को पत्थरबाजी होगी तो शनिवार को बुलडोजर जरूर चलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार है. बता दें कि 10 जून को पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश में भी जमकर हिंसा और पत्थरबाजी हुई। इस पर कार्रवाई शुरू हो गई है। 9 जिलों में 13 एफआईआर दर्ज हुईं। 306 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई। प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया कि ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी। बता दें कि कुछ मुस्लिम संगठनों ने बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ‌

Related posts

यूपी के 12 जिलों में पांचवें चरण का मतदान शुरू, योगी सरकार के इन मंत्रियों की लगी प्रतिष्ठा दांव पर

admin

जौनपुर चुनावी जनसभा में खाद की बोरी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

admin

UP PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश के पहले सड़क से 50 मीटर ऊपर चलने वाले “रोपवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट” की दी सौगात, ऐसी व्यवस्था अभी दो देशों में है उपलब्ध, प्रधानमंत्री ने गाजीपुर की भिंडी और जौनपुर की मूली की खूब प्रशंसा

admin

Leave a Comment