September 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

आप नेता ने भाजपा का थामा दामन

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने मंगलवार को राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बता दें कि दीपक बाली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की काशीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। ‌ इससे पहले पिछले महीने मई में उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल भी भाजपा में शामिल हो गए थे। दीपक बाली ने सोमवार देर रात आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दीपक बाली को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा से सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बता दें कि आज से उत्तराखंड में बजट सत्र भी शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि, भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बाली जी द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर मैं उनका स्वागत व अभिनंदन करता हूं।

Leave a Comment