Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

पीएम मोदी की प्रयागराज में रैली खत्म होने के बाद भाजपा सांसद हेमा मालिनी रो पड़ीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में मातृशक्ति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में भाजपा की मथुरा से दूसरी बार सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भी मौजूद थीं। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के मंच से उतरते हुए परेड मैदान में भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रधानमंत्री के जाने के बाद हेमा मालिनी भी निकलने लगीं, लेकिन गेट पर  मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हेमा मालिनी इतनी परेशान हुईं कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह देखकर सिक्योरिटी में तैनात पुलिस अफसरों ने मोर्चा संभाला और उन्हें सकुशल निकाला।  

Leave a Comment